अफगानिस्तान: आईएस के 10 आतंकी मारे गए
असदाबाद के बाहरी हिस्से में शनिवार को हुए एक हमले के जवाब में अफगान सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 आतंकवादी मारे गए
By : एजेंसी
Update: 2017-10-14 15:19 GMT
काबुल। असदाबाद के बाहरी हिस्से में शनिवार को हुए एक हमले के जवाब में अफगान सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 आतंकवादी मारे गए। पुलिस प्रमुख जुमा गुल हेमत ने संवाददाताओं से कहा, "आईएस का एक स्थानीय कमांडर मुल्ला जहीर भी इस हमले में मारा गया।"
इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।