एडीबी ने त्रिपुरा में 1,650 करोड़ रुपये की ढांचागत परियोजनाओं को दी मंजूरी  

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने त्रिपुरा के आठ जिलों में से सात में 1,650 करोड़ रुपये (23.5 करोड़ डॉलर) की ढांचागत विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है

Update: 2019-06-16 17:06 GMT

अगरतला। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने त्रिपुरा के आठ जिलों में से सात में 1,650 करोड़ रुपये (23.5 करोड़ डॉलर) की ढांचागत विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह जानकारी आज एक आधिकारिक विज्ञप्ति के जरिए दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, त्रिपुरा सरकार के शहरी विकास विभाग ने केंद्र सरकार के माध्यम से एडीबी को परियोजनाओं का विवरण सौंपा है जिसे रविवार को एडीबी ने मंजूरी प्रदान की। 

आधिकारिक बयान में कहा गया कि एडीबी परियोजना की लागत रकम का 80 फीसदी हिस्सा सहायता के रूप में प्रदान करेगा और त्रिपुरा सरकार को सिर्फ 20 फीसदी कर्ज का भुगतान करना होगा। 

एडीबी जिन जिला मुख्यालयों की परियोजनाओं के लिए धन मुहैया करवाएगा उनमें अंबासा (ढलाई जिला), धर्मनगर (उत्तर त्रिपुरा), कैलाशहर (ऊनाकोटी), उदयपुर (गोमती), विश्रामगंज (सिपाहीजाला), बेलोनिया (दक्षिण त्रिपुरा) और खोवई (खोवई जिला) शामिल हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News