अदा शर्मा को पियानो बजाना है पसंद
अभिनेत्री अदा शर्मा को खाली समय में पियानो बजाना बहुत पसंद
मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा को खाली समय में पियानो बजाना बहुत पसंद है। वह पियानो पर अपना काफी सारा वक्त गुजारती हैं। अदा को वीकेंड में बॉलीवुड के अन्य सितारों की तरह पार्टी करना नहीं पसंद है बल्कि इससे बेहतर वह अपने खाली समय में पियानो बजाना पसंद करती हैं और अपनी इस कला को और निखारने का प्रयास करती हैं।
अदा ने इस बारे में कहा, "मैं बचपन से पियानो बजा रही हूं। मैंने कई सारे लोगों के सामने इसे नहीं बजाया है क्योंकि इससे मैं थोड़ी सी नर्वस हो जाती हूं। फिल्म '1920' के लिए मैंने धुन को अच्छे से बजाना भी सीखा ताकि सुनने में कोई गलती न रहे। जब सप्ताहांत में हर कोई पार्टी कर रहा होता है उस वक्त मैं पियानो बजा रही होती हूं।"
View this post on InstagramA post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on
अभिनय की बात करें तो अदा अभी कुछ ही समय पहले एक्शन फिल्म 'कमांडो 3' में विद्युत जामवाल के अपोजिट नजर आईं। आने वाले समय में वह 'मैन टू मैन' में नजर आएंगी जिसमें वह एक आदमी का किरदार निभाएंगी।