जौनपुर में मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से दुर्घटना, छह श्रद्धालु घायल
उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र में घने कोहरे के चलते आज सुबह एक मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण पेड़ से टकरा गया जिससे छह श्रद्धालु घायल हो गये
By : एजेंसी
Update: 2018-01-18 11:16 GMT
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र में घने कोहरे के चलते आज सुबह एक मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण पेड़ से टकरा गया जिससे छह श्रद्धालु घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि महाराष्ट्र से 30 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के बाद एक मिनी ट्रक पर सवार होकर वाराणसी भ्रमण के लिए जा रहे थे।
सिंगरामऊ क्षेत्र के कबेली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया और वह बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि चार लोगों को सामान्य चोट है जबकि दो श्रद्धालुओं की हड्डी टूट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। हादसे के समय घना कोहरा था।