आप ने पश्चिमी दिल्ली से बलबीर सिंह जाखड़ को दिया टिकट
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से बलबीर सिंह जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है
By : एजेंसी
Update: 2019-03-17 22:01 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से बलबीर सिंह जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में जाखड़ की उम्मीदवारी की घोषणा की।
आप ने दिल्ली की सात संसदीय सीटों में से छह पर उम्मीदवारों की घोषणा दो मार्च को ही कर दी थी।
पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को, उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडेय को, पूर्वी दिल्ली से आतिशी को, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल को, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गगन सिंह को और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया है।