अाप सभ्य समाज के प्रतिनिधि हो: नाईक

उत्तर प्रदेश विधानसभा मे आज कागज का गोला फेंक रहे सदस्यों पर नाराज राज्यपाल राम नाईक ने कहा, “अाप सभ्य समाज के प्रतिनिधि हो, उसके अनुरुप व्यवहार करो। 

Update: 2018-02-08 13:24 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मे आज कागज का गोला फेंक रहे सदस्यों पर नाराज राज्यपाल राम नाईक ने कहा, “अाप सभ्य समाज के प्रतिनिधि हो, उसके अनुरुप व्यवहार करो। ”

 नाईक विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उनके सम्बोधन के दौरान सम्पूर्ण विपक्ष सदन में जबरदस्त हंगामा और नारेबाजी कर रहा था। हंगामे और नारेबाजी के बावजूद राज्यपाल ने करीब एक घंटा 25 मिनट में अपना पूरा भाषण पढ़ा।

इस दौरान समाजवादी पार्टी सदस्य सदन में लाल हरा और सफेद रंग के गुब्बारे भी उडाये। कागज का गोला बनाकर फेंकते रहे।सपा सदस्यों ने सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की भी की।हंगामे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुपचाप अपनी सीट पर बैठे रहे।

 

Tags:    

Similar News