कार से 160 किलो डोडा चूरा बरामद के साथ जोधपुर का एक युवक गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में ग्राम तारापुर के समीप पुलिस ने एक कार से 160 किलो डोडा चूरा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By : एजेंसी
Update: 2019-10-24 15:41 GMT
नीमच । मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में ग्राम तारापुर के समीप पुलिस ने एक कार से 160 किलो डोडा चूरा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात एक हुंडई कार से यह अवैध डोडा चूरा बरामद कर राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्राम बेरु निवासी कैलाश विश्नोई (23) को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी जयप्रकाश मौके से भाग गया।