नदी के तेज बहाव में बहने से युवक की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नदी के तेज बहाव में बहने के एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई

Update: 2019-09-04 00:51 GMT

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नदी के तेज बहाव में बहने के एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई।

जिला आपदा परिचालन केंद्र के प्रभारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि कमल नदी के तेज बहाव में थली गाँव निवासी युवराज (16 वर्ष) बह गया। पानी के तेज बहाव के कारण किशोर का शव घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद हुआ। बताया जाता है कि किशोर नौगांव स्थित राजकीय इंटर कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

Full View

Tags:    

Similar News