सारण में वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

बिहार में सारण जिले के गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में शनिवार को वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया

Update: 2021-05-09 00:58 GMT

छपरा। बिहार में सारण जिले के गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में शनिवार को वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के बभनइयां गांव निवासी राजेश राय (30) अपने पड़ोसी सूरज शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से इसुआपुर से नगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जवनिया चंवर के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में राजेश राय की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News