गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में मां गायत्री जयंती एवं परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया

Update: 2018-06-26 16:00 GMT

दल्लीराजहरा। गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में मां गायत्री जयंती एवं परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया।

 जिसमें प्रथम दिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक सामूहिक साधना जाप, सामूहिक आरती एवं दुसरे दिन सुबह 9 बजे से पांच कुडीय गायत्री महायज्ञ हुआ. यज्ञ संचालन परिवाजक एवं लोहारा से आये प्रज्ञापुत्रों के द्वारा संपन्न हुआ।

तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया. सायंकालीन में दीपयज्ञ का आयोजन रखा गया. साथ में सदस्यों द्वारा योग दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपराम वर्मा एवं समस्त परिजनों का सहयोग रहा।

शिव कलिहारी, राधेश्याम  साहू, लोकेश साहू, सुरेश देवांगन, डोमन यादव, हेमा यादव, पूर्णिमा, रेणुका साहू, रितु चंद्राकर, सविता  वर्मा, वीणा साहू, मंजू साहू, विमला साहू, निर्मला कलिहारी एवं समस्त परिजनों का सहयोग रहा।

Tags:    

Similar News