दक्षिण कश्मीर में एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक आंतकवादी ढेर हो गया।

Update: 2020-09-24 10:25 GMT

श्रीनगर | जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक आंतकवादी ढेर हो गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलवामा के मगहा में गोलाबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, त्राल, अवंतीपोरा के मगहा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News