दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल
बिहार में रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के लहेरी गांव में कल देर रात मिनी राईस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
By : एजेंसी
Update: 2018-02-25 10:55 GMT
सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के लहेरी गांव में कल देर रात मिनी राइस मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लहेरी गांव स्थित मिनी राईस मिल में मजदूर कल देर रात काम कर रहे थे तभी
मिल की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी।
इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के रूपीबांध गांव निवासी कामेश्वर पासवान (52) के रूप में की गयी है।
घायलों को बेहतर इलाज के लिये बनारस भेजा गया है।