मप्र में कोरोना के 951 नए मरीज बढ़े

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों मंे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 951 का इजाफा हुआ है। कुल मरीजों की संख्या अब एक लाख 67 हजार का आंकड़ा पार कर गई है

Update: 2020-10-26 03:24 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों मंे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 951 का इजाफा हुआ है। कुल मरीजों की संख्या अब एक लाख 67 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 67 हजार 249 हो गई है। बीते 24 घंटों मंे इंदौर में 263 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 33317 हो गई है, वहीं भोपाल में 213 मरीज बढ़े और यहां मरीजों का कुल आंकड़ा 23703 हो गया है।

राज्य में मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 288 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में बीते 24 घंटों में 1181 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल एक लाख 53 हजार 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय 11237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Full View

Tags:    

Similar News