दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले, 4 की मौत, लगातार आठवें दिन 100 से कम मरीज
देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 93 नए मरीज मिले और दो मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई है। इस दिन 407 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.13 फीसदी रही
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 93 नए मरीज मिले और 4 मरीजों ने संक्रमण से जान गंवाई है। इस दिन 407 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.12 फीसदी रही। कुल संक्रमितों की संख्या 14,34,374 हो गई हैं। इनमें से 14,08,350 स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण से अब तक कुल 24,983 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 1041 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 623 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक रोगी है। होम आइसोलेशन में 313 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 73,565 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 51,317 और रैपिड एंटीजन से 22,248 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 16 लाख 3 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 1041 है।