भारी बारिश से बेहाल हुई मुंबई,  90 ट्रेनें रद्द

  मुंबई भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुकी है

Update: 2018-07-10 12:09 GMT

 नई दिल्ली।   मुंबई भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए. हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया। 

मुंबई में भारी बारिश से पटरियों में पानी भर जाने से 90 लोकल ट्रेन रद्द कर दी गई हैं वहीं कुछ 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश चेतावनी के बाद से 'डिब्बावालों' ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। सोमवार को मुंबई में सामान्य से 5 गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 

आपको बता दें कि सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए कई स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी गई। 

 

Tags:    

Similar News