औरैया में बिना मास्क लगाये घूमने वाले 90 व्यक्तियों पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश के औरैया में कोविड-19 के संक्रमण के चलते पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन, बिना मास्क घूमने, मानक से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है;
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में कोविड-19 के संक्रमण के चलते पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन, बिना मास्क घूमने, मानक से अधिक सवारियां बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है जिसके तहत 239 वाहनों का चालान, 19 को सीज करने के अलावा 90 व्यक्तियों से मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूला गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में दिन में लाॅकडाउन उल्लंघन, महामारी अधिनियम एवं परिवहन नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चलाये गये उक्त अभियान के तहत जिले में 224 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया जबकि 14 दुपहिया वाहनों को सीज किया गया।
इसी तरह 15 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया जबकि एक चार पहिया वाहन को सीज किया गया। इसके अलावा चार आटो को सीज किया गया जबकि अभियान के दौरान 1600 सौ रूपया शमनशुल्क वसूला गया।
उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन उल्लंघन के आरोप में दस व्यक्तियों पर अलग अलग तीन अभियोग पंजीकृत करने के साथ बिना मास्क लगाये घूमने वाले 90 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया।