बघेल सरकाक के नौ मंत्रियों ने आज ली शपथ

भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी, उसी दिन बघेल के अलावा टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी

Update: 2018-12-25 12:40 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज यहां आयोजित गरिमामय समारोह में नौ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

पटेल ने पुलिस परेड मैदान पर अायोजित गरिमामय समाराेह में सर्वश्री रवींद्र चौबे, प्रेमसाय सिंह, मोहम्मद अकबर, कबासी लखमा, शिव डहेरिया, अनिला भेड़िया, जय सिंह अग्रवाल, गुरूरुद्र कुमार और उमेश पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलायी। 

भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। उसी दिन बघेल के अलावा टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। 

आज कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस तरह मुख्यमंत्री और 11 मंत्री छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में हो गए हैं। निर्धारित मापदंड के अनुसार अब मंत्री का सिर्फ एक पद रिक्त है।

नब्बे सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 68 सीटों पर शानदार विजय हासिल कर पंद्रह वर्षों बाद सत्ता में वापसी की है।

आज के शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिकारी भी मौजूद थे।

Full View

Tags:    

Similar News