मोबाइल व चेन झपटमारी करने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर-19 मैक्स अस्पताल के पास 9 बदमाशों को धर दबोचा

Update: 2017-12-04 15:07 GMT

नोएडा।  कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर-19 मैक्स अस्पताल के पास 9 बदमाशों को धर दबोचा।

पूछताछ में बदमाशों ने शहर में दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल और चेन स्नैचिंग की वारदता को अंजाम दिए जाने की बात कूबूल की है। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-20 और 49 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सबसे ज्यादा लूटपाट की है।

एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास 4 चोरी की बाइक, 13 लूट के मोबाइल और 10 हजार रुपए के साथ सामान बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की पहचान, बिट्टू, दीपक, शिवम, पुनित, सचिन, रिषभ, साहिल निवासी भंगेल नोएडा के रूप में हुई है।

Full View

Tags:    

Similar News