कश्मीर में सड़क हादसे में बीएसएफ के 8 जवान जख्मी
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान जख्मी हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी
By : एजेंसी
Update: 2019-05-02 01:33 GMT
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आठ जवान जख्मी हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा रामबन जिले में तब हुआ, जब बीएसएफ जवानों को ले जारी एक बस रामसू इलाके में पलट गई। बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ।
सूत्रों ने बताया, "घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।"