जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे 782 स्वेटर
श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर, सेक्टर-51 में कम्प्यूटर कक्ष हेतु 20 मेजें व 40 कुर्सियां प्रदान की गई
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-12-31 17:49 GMT
नोएडा। श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर, सेक्टर-51 में कम्प्यूटर कक्ष हेतु 20 मेजें व 40 कुर्सियां प्रदान की गई। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिझौड़ में 266 विद्यार्थियों के लिए व बिसरख में 516 विद्यार्थियों के लिए स्वेटरों का वितरण किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी राजन कुमार का कहना है की जब तक बच्चों को सभी सुविधाएं नहीं मिलेंगी वह पढ़ नहीं सकते व देश की तरक्की में भागीदार नहीं बन सकते।
लिहाजा आगे भी इसी तरह से नोएडा व ग्रेटर नोएडा के काफी स्कूलों में बेंच, पीने के लिए साफ पानी की सुविधा, किताबें आदि के वितरण पर काम करते रहेंगे।