विशिष्ट सेवा के लिए 77 संयंत्र कर्मी सम्मानित
कोरबा ! छ.रा.वि.उ.कं.मर्या.,कोरबा पूर्व में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन एम.के चौधरी मुख्य अभियंता उत्पादन के मुख्य आतिथ्य व एस.के.बंजारा मुख्य अभियंता प्रशिक्षण, पी के सेलट वरि.मुख्य;
कोरबा ! छ.रा.वि.उ.कं.मर्या.,कोरबा पूर्व में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन एम.के चौधरी मुख्य अभियंता उत्पादन के मुख्य आतिथ्य व एस.के.बंजारा मुख्य अभियंता प्रशिक्षण, पी के सेलट वरि.मुख्य रसायनज्ञ के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता एल पी शर्मा प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने की। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा सैनिकों के परेड की सलामी ली। श्री चौधरी ने कंपनी मुख्यालय से प्राप्त अध्यक्ष के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि ऊर्जा उद्योग में ताप विद्युत गृह का नाम अग्रणी है। हाल ही में कोरबा ताप विद्युत गृह को शासन क्रे्रडा द्वारा एक्सीलेन्सी एवार्ड से नवाजा गया है। यह संयंत्र 50 साल पूरा करने के बाद भी प्रदेश को सतत उर्जा प्रदान कर रही है जो कि कर्मियों के कठिन परिश्रम से ही संभव हो रहा है। इस अवसर पर कोरबा पूर्व के एवार्ड कमेटी कोरबा पूर्व द्वारा अनुशंसित 28 कर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र व 10 विभागों के 49 कर्मियों को गु्रप एवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एल पी शर्मा, एसपी बारले, आरएल धु्रव, आरपी खरे, एस व्ही रमन, व्ही के यादव एस.के.डेविड, एम.ए.अंसारी, धनतेरस, एवं आई.एंडसी.एवं सिविल विभाग के कर्मियों का सहयोग रहा।