कर्नाटक में कोरोना के 7576 नये मामले, 7406 स्वस्थ

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 7,576 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर पौने पांच लाख के पार पहुंच गयी

Update: 2020-09-16 00:03 GMT

बेंगलुरु। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 7,576 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर पौने पांच लाख के पार पहुंच गयी।

राहत की बात यह है कि इस दौरान 7,406 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 3.69 लाख से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,75,265 हो गयी है। इस दौरान संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,69,229 हो गयी है। इसी अवधि में 97 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,481 हो गयी है।

स्वस्थ होने वाले मरीजाें की दर बढ़ कर आज 77.68 प्रतिशत पहुंच गयी जो सोमवार को 77.36 फीसदी थी।

राज्य में सक्रिय मामलों में 73 और वृद्धि के साथ यह बढ़कर आज 98,536 हो गये जो सोमवार को 98,463 थे। देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाले महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है।

गौरतलब है कि कर्नाटक संक्रमण के मामले में पूरे देश में चौथे स्थान पर है, लेकिन सबसे अधिक सक्रिय मामलों में कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में ही हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2.91 लाख से अधिक है।

Full View

Tags:    

Similar News