गोवा में कोरोना के 740 नये मामले, 10 लोगों की मौत

गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 740 नए मामले सामने आए है जबकि 10 संक्रमितों की मौत हो गयी

Update: 2020-09-13 01:36 GMT

पणजी। गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 740 नए मामले सामने आए है जबकि 10 संक्रमितों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में नए मामलों की पुष्टि के साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 24,185 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 286 हो गयी। इसी अवधि में 511 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 18,576 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 5323 हो गई।

Full View

Tags:    

Similar News