अफगानिस्तान के 70 प्रतिशत सांसद कोरोना से संक्रमित
अफगानिस्तान के 60 से 70 प्रतिशत सांसद वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) की चपेट में आ चुके हैं और उनमे से कुछ अब तक ठीक भी हो गए हैं
काबुल। अफगानिस्तान के 60 से 70 प्रतिशत सांसद वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) की चपेट में आ चुके हैं और उनमे से कुछ अब तक ठीक भी हो गए हैं।
टोलो संवाद समिति ने शनिवार को संसद के हवाले यह जानकारी दी।
हेरात प्रांत की सांसद सिमिन बरक़ज़ई के अनुसार देश में कई सारे नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और उनमें से अधिकतर का स्वास्थ्य ठीक हो गया है लेकिन अभी भी कई नेता क्वारंटाइन में हैं।
सुश्री बरकजई ने कहा, “ मुझे उम्मीद है कि जो भी सांसद या नेता जो क्वारंटाइन में हैं, अब तक ठीक हो गए है और जल्द संसद से जुड़ेंगे।”
काबुल में एक निजी अस्पताल के मुताबिक कई सांसद अस्पताल में आये थे और उनमे से कुछ कोरोना की जांच में संक्रमित पाए गए थे।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक अफगानिस्तान में कोरोना के 34,366 मामले दर्ज किये है और अभी तक 994 लोगों की मौत हो चुकी हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना 172 नए मामलों की पुष्टि भी हुयी है।