पश्चिम बंगाल में दो हादसों में सात लोगों की मौत, 31 घायल

 पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में शादी समारोह से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल सात लोगों की एक दुर्घटना में मौत हो गयी

Update: 2018-05-12 15:24 GMT

कूच बिहार।  पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में शादी समारोह से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल सात लोगों की एक दुर्घटना में मौत हो गयी। 

पुलिस ने आज इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कल देर रात की है जब भेतागुरी से बक्सीरहाट लौट रहे लोगों से भरी हुई एक कार तालाब में गिर गयी। 

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान सधोन साहा(36), गोपाल साहा(32), निशिता साहा ( 5), बलराम साहा(45), सुब्रोतो साहा (28), गोपाल देब (42) और बापी बर्मन (22) के रूप में की गयी है। 

सिलीगुड़ी से प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कालागच इलाके में एक ट्रक और पुलिस वैन के बीच हुई टक्कर में कम से कम 31 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। घायल हुए कई पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Tags:    

Similar News