हिमाचल में आग लगने से 7 घर जलकर खाक हुए

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से लकड़ी के कम से कम सात घर और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

Update: 2020-04-29 13:46 GMT

शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से लकड़ी के कम से कम सात घर और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग कथित तौर पर तब भड़की,जब रोहड़ू क्षेत्र के चिरगांव के शिशत्वाड़ी गांव में रहने वाले लोग अपने घरों में सो रहे थे। घटना में एक व्यक्ति लापता है, जबकि दो घायल हुए हैं।

बचाव दल राज्य की राजधानी से 140 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को बाहर निकाला। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। क्षेत्र में चार दिनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है।

इससे पहले, 26 अप्रैल को दुगयाना गांव में आग लगने से कम से कम 12 घर जल गए थे और एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई थीं। 27 अप्रैल को चिरगांव के बाजार में आग लगने की घटना सामने आई थी।

Full View

Tags:    

Similar News