कर्नाटक में कोरोना के 6,297 नए मामले, 8,500 लोग उबरे
कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के नए मामले 6,297 से ज्यादा संख्या बीमारी से उबरने वालों की रही
By : एजेंसी
Update: 2020-10-21 02:43 GMT
बेंगलुरु। कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण के नए मामले 6,297 से ज्यादा संख्या बीमारी से उबरने वालों की रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, 6,297 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,03,945 हो गई। बीते 24 घंटों में 66 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,608 हो गई।