अफगानिस्तान में कोरोना के 62 नए मामले

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 62 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां मामलों की संख्या बढ़कर 39,548 हो गई है

Update: 2020-10-08 01:24 GMT

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 62 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां मामलों की संख्या बढ़कर 39,548 हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ अधिकारियों ने दी। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,469 हो गई है। वहीं यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 5,034 हो गई है।

टोलो न्यूज के रिपोर्ट अनुसार, देश में इस वायरस से अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 33,045 हो गई है।

अफगान स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सरकारी दिशानिर्देशों का पालन और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है।

Full View

Tags:    

Similar News