जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप
प्रशांत महासागर के निकट जापान के इजू द्वीप समूह पर 6.0 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया
By : एजेंसी
Update: 2019-12-11 02:29 GMT
टोक्यो। प्रशांत महासागर के निकट जापान के इजू द्वीप समूह पर 6.0 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया।
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार स्थानीय समायानुसार 1705 बजे आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र टोक्यों से 360 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।