मालगाड़ी की बोगी में मिला 6 क्विंटल गांजा

मध्यप्रदेश के सतना जिले में सीमेंट लोड़ करने गई मालगाड़ी की एक बोगी में 6 क्विंटल गांजा मिला है

Update: 2017-07-21 20:51 GMT

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में सीमेंट लोड़ करने गई मालगाड़ी की एक बोगी में 6 क्विंटल गांजा मिला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के मनकहरी स्थित एक सीमेंट प्लांट में सीमेंट लोड करने गई मालगाड़ी की एक बोगी में गांजे से भरी बोरियां मिली है।

बताया गया कि कल रात सीमेन्ट कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने 6 क्विंटल गांजे को अपने कब्जे मे ले लिया।

गांजा मालगाड़ी की बोगी में कैसे पहुंचा अभी इस बारे में छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News