उप्र के बंथरा में 6 लोगों की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी के बंथरा के गुंदौली गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी
By : एजेंसी
Update: 2020-04-30 23:12 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के बंथरा के गुंदौली गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलभा चौधरी ने बताया कि युवक ने अपने माता, पिता, भाई, भाभी, भतीजा और भतीजी की धारदार हथियार से हत्या की है। वारदात के बाद युवक थाने पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का दावा है कि परिवारिक विवाद में ये हत्याए हुई हैं। आरोपित युवक ने थाने में समर्पण कर दिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक रोगी लग रहा है। पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।