ब्रिक्स देशों के वुशु टूर्नामेंट में 6  पदक अपने नाम किये

भारत ने सोमवार को खत्म हुए ब्रिक्स देशों के वुशु टूर्नामेंट में कुल छह पदक अपने नाम किए हैं। इन छह पदकों में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं

Update: 2017-06-19 18:08 GMT

गुआंगझाउ।  भारत ने सोमवार को खत्म हुए ब्रिक्स देशों के वुशु टूर्नामेंट में कुल छह पदक अपने नाम किए हैं। इन छह पदकों में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को अच्छी टक्कर दी।  रविवार को एम. ज्ञानदास ने ताइजीक्वान/ताइजीजियान में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में एम.बिंदेश्वरी देवी ने रजत और एल.सानाटगोमभी चानु ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को भारतीय टीम ने तीन पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण, एक कांस्य और एक रजत पदक शामिल है।  अंजुल नामदेव ने चांगक्वान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तोषीबाला ने महिलाओं की चांगक्वान स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं नानक्वान स्पर्धा में साजन लामा ने कांस्य पदक जीता। 

Tags:    

Similar News