महाराष्ट्र में 59073 कोरोना मरीज स्वस्थ, 34848 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 59,073 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 47,67,053 हो गई है।

Update: 2021-05-16 07:18 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 59,073 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 47,67,053 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 34,848 नये मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 960 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 80,512 हो गयी है।

राज्य में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में 25,222 की कमी आयी है। अब राज्य में सक्रिय मामले 4,94,032 रह गये हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सक्रिय मामलों के मामले में अब कर्नाटक के बाद दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक में कुल 6.05 लाख सक्रिय मामले हैं और यह पूरे देश में पहले नंबर पर है।

Full View

Tags:    

Similar News