केरल में कोरोना के 5,457 नए मामले

केरल में मंगलवार को कोरोना के 5,457 नए मामले सामने आए हैं। यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 92,161 तक पहुंच गई है

Update: 2020-10-27 23:43 GMT

तिरुवनंतपुरम। केरल में मंगलवार को कोरोना के 5,457 नए मामले सामने आए हैं। यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 92,161 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा कि अब तक 3,09,032 कोरोना संक्रमित रोगी इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 24 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,376 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के 46,193 सैंपल की जांच की गई है।

राज्य के 21,587 अस्पतालों में 2,83,150 लोग चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वहीं राज्य में हॉटस्पॉट की संख्या 688 है।

Full View

Tags:    

Similar News