आंध्र में कोरोना के 534 नए मामले, कुल आंकड़ा 8.77 लाख तक पहुंचा

आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के 534 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 8.77 लाख हो गई है

Update: 2020-12-17 23:12 GMT

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के 534 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 8.77 लाख हो गई है। वहीं इस वायरस से गुरुवार को 498 लोग रिकवर हुए। पिछले 24 घंटों में, चित्तूर में सबसे ज्यादा 130 कोरोना मामले दर्ज किए गए। उसके बाद कृष्णा (74), गुंटूर (54), पश्चिम गोदावरी (51) और पूर्वी गोदावरी (45) का स्थान है।

अन्य स्थानों में श्रीकाकुलम (39), विशाखापत्तनम (31), नेल्लोर (21), प्रकाशम (19), अनंतपुर (16), विजयनगरम (14) और कुरनूल में कोरोना के 13 मामले सामने आए।

नए मामलों के साथ, पूर्वी गोदावरी ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा 1.23 लाख संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

इस बीच, दो और रोगियों ने पिछले 24 घंटों में वायरस से दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,069 हो गया है।

Full View

Tags:    

Similar News