भारत में अब तक कोरोनावायरस के 519 मामले, 10 की मौत

पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण के भारत में अब तक 519 मामलों की पुष्टि हो चुकी है

Update: 2020-03-24 22:21 GMT

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण के भारत में अब तक 519 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण के जिन 519 मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें से 476 भारतीय जबकि 43 विदेशी शामिल हैं। इनमें से एक विदेशी समेत 40 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि इस विश्वव्यापी महामारी ने भारत में अब तक 10 लोगों की जान ले ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार की शाम 8.15 बजे के अपडेट के अनुसार, देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले 469 हैं।

Full View

Tags:    

Similar News