महाराष्ट्र में कोरोना के 5132 नए मामले, 158 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में बुधवार को 5138 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं इस बीमारी से 158 और मरीजों की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2021-08-19 03:45 GMT
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को 5138 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई वहीं इस बीमारी से 158 और मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख 06 हजार 345 हो गया जबकि मृतकों की संख्या एक लाख 35 हजार 413 हो गई है।
इसी अवधि में 8196 मरीज स्वस्थ हुए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 62 लाख 09 हजार 364 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं तथा अभी 58,069 सक्रिय मामले हैं।