दिल्ली में 500 नए कोरोना पॉजिटिव केस, अब तक की 166 मौत

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में 500 नए रोगियों का इजाफा हुआ है, जिससे मंगलवार को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 10,554 हो गई।

Update: 2020-05-19 15:44 GMT

नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में 500 नए रोगियों का इजाफा हुआ है, जिससे मंगलवार को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 10,554 हो गई। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या 166 पहुंच चुकी है। दिल्ली में 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 500 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा, "दिल्ली में कोरोना से पीड़ित 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कुल 1502 व्यक्ति हैं। इनमें से अब तक तक 87 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 50 से 59 वर्ष की उम्र के 1623 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में से 45 की मृत्यु हो चुकी है। सबसे अधिक 7429 कोरोना रोगी 50 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं। इनमें से 34 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।"

दिल्ली में कोरोना के 4750 रोगी अभी तक ठीक भी हो चुके हैं। इनमें से 265 रोगियों को बीते 24 घंटे के बीच अस्पताल से छुट्टी दी गई है। मंगलवार को शहर में कुल 5638 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, "दल्ली में केस के दोगुना होने की दर करीब 11 दिन के आसपास है। अगर शनिवार का आंकड़ा देखा जाए तो लगभग 4 से 4.5 प्रतिशत ग्रोथ दर है। परन्तु ग्रोथ दर 4.5 प्रतिशत के हिसाब से तो केस के दोगुना होने की दर 18 दिन बन जाता है। लेकिन इसमें हम देखते हैं कि जीतने भी केस आज हैं, इससे आधे कितने दिन पहले थे। इससे आधे केस 11 दिन पहले थे। इसलिए फिलहाल दिल्ली में केस दोगुना होने की दर करीब 11 दिन है।"

दिल्ली में कोरोना के 158 रोगी आईसीयू में हैं, जबकि उसमें से 16 लोग वेंटिलेटर पर हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक 1,45,854 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार उन सभी इलाकों को हॉटस्पॉट मानकर सी

Full View

Tags:    

Similar News