अफगानिस्तान में 50 आतंकवादियों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में बदगीस प्रांत के बाला मुर्ग़ाब जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए है

Update: 2019-03-17 02:22 GMT

काबुल। अफ़ग़ानिस्तान में बदगीस प्रांत के बाला मुर्ग़ाब जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए है। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

बयान के अनुसार सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किये है, जिसमें अब तक 51 सशस्त्र विद्रोहियों को मार गिराया है। तालिबान ने इस घटना पर हालांकि अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Full View

Tags:    

Similar News