इंदौर जिले में कोरोना के 481 नये मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 481 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 25451 हो गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2020-10-03 10:14 GMT
इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 481 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 25451 हो गयी है। इनमें से 585 की मौत अभी तक हो चुकी है।
उधर राहत की खबर है कि अब तक 20348 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की ओर से कल रात बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 309304 सैम्पल जांचे गए है, जिनमें से कल जांचे गए 3166 सैम्पल भी शामिल हैं। कल जांचे गए सैम्पलों में से 481 नये मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 26451 हो गयी है।
सीएमएचओ ने बताया कि कल सात रोगियों की उपचार के दौरान मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 585 रोगियों की मौत दर्ज की जा चुकी है। उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 20348 रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।