पिथौरागढ़ उपचुनाव में 48 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

Update: 2019-11-26 00:52 GMT

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर सोमवार को हुए उपचुनाव में 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदाताओं ने उपचुनाव में विशेरूचि नहीं दिखायी। एक मतदान केेंद्र स्थल पर मतदाताओं ने क्षेत्र में सड़क न बनाने को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।

पिथौरागढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक संम्पन्न हुआ और लगभग 47़ 48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उधर, सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज देवदार मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

मतदान के बहिष्कार की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की, मतदाताओं ने अधिकारियों की बात नहीं मानी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की असामयिक निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। उपचुनाव के लिये भाजपा ने श्री पंत की पत्नी चंद्रा पंत तथा कांग्रेस ने अंजु लुंठी पर दांव लगाया है जबकि समाजवादी पार्टी ने मनोज भट्ट को उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

Full View

Tags:    

Similar News