इंदौर जिले में कोरोना के 469 नये मामले

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 469 नये मामले आने के बाद यहाँ संक्रमितों की संख्या 27758 जा पहुंची है।;

Update: 2020-10-08 11:08 GMT

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 469 नये मामले आने के बाद यहाँ संक्रमितों की संख्या 27758 जा पहुंची है। हालाकि इनमें से 22742 मरीज स्वस्थ हो डिस्चार्ज हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल तीन लाख चौबीस हजार तीन सौ सैतासी (324387) सैम्पल जाँचे गये हैं, इनमें कल जाँचे गये 2255 सैम्पल भी शामिल हैं। कल जाँचे सैम्पलों में 469 नये मामले आने के बाद यहाँ वायरस से संक्रमितों की संख्या 27758 जा पहुंची है। जबकि कल वायरस से 7 रोगियों की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 615 रोगियों की मौत दर्ज की गयी है।

उधर राहत की खबर है कि अब तक 22742 रोगी स्वस्थ हो डिस्चार्ज हो चुके हैं जिसके बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या 4401 है।

 

Full View

Tags:    

Similar News