बंगलादेश में कोरोना संक्रमित 44 और लोगों की मौत

बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के संकमण से 44 और लोगों की मौत हो गयी

Update: 2020-06-14 02:48 GMT

ढाका। बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के संकमण से 44 और लोगों की मौत हो गयी और इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 1139 पर पहुंच गया।

स्वास्थ्य निदेशालय की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ नसीमा सुल्ताना ने शनिवार को ऑनलाइन नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 2856 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 84,379 हो गयी।

उन्हाेंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 578 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 17,828 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News