जयपुर में गंदगी फैलाने वाली 4 दुकानें बंद

महापौर अशोक लाहोटी के निर्देश पर नगर निगम जयपुर में गंदगी फैलाने वाली चार दुकानों को बंध करा दिया है।

Update: 2017-12-20 13:25 GMT

जयपुर। महापौर अशोक लाहोटी के निर्देश पर नगर निगम जयपुर में गंदगी फैलाने वाली चार दुकानों को बंध करा दिया है। इन दुकानों में गुलाब जी चायवाले की दुकान भी शामिल है जहां रोज सैकड़ों गरीब मुफ्त में चाय नाश्ता करते है।

सिविल लाइन क्षेत्र में एमआई रोड पर गणपति प्लाजा में गुलाब जी चायवाला के अलावा डायमंड फ्लॉवर, सेंडविच कैफे, राम सिंह केसरी पानवाला की दुकानों को गंदगी फैलाने के कारण बंद किया गया है। 

जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयासों में श्री लाहोटी साफ सफाई के अलावा अावारा पशुओं से भी शहर को मुक्ति दिलाना चाहते है। हाल ही में जयपुर के त्रिपोलिया में एक सांड की मार से विदेशी पर्यटक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे तथा महापौर को खरीखोटी सुननी पड़ी थी। 

Tags:    

Similar News