भारतीय वायु सेना में 4 चिनूक हेलीकॉप्टर हुए शामिल

एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने यहां सोमवार को चार अमेरिका निर्मित भारी-भरकम वाहक चिनूक हेलीकॉप्टरों को वायुसेना स्टेशन 12 विंग में औपचारिक रूप से शामिल किया।

Update: 2019-03-25 18:53 GMT

चंडीगढ़। एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने यहां सोमवार को चार अमेरिका निर्मित भारी-भरकम वाहक चिनूक हेलीकॉप्टरों को वायुसेना स्टेशन 12 विंग में औपचारिक रूप से शामिल किया। चिनूक हेलीकॉप्टर के लिए यहां दो हैंगर व रसद सुविधाएं तैयार की गई हैं।

प्रत्येक चिनूक हेलीकॉप्टर की भार क्षमता करीब 10 टन है। इससे भारत की सामरिक मालवहन क्षमता में भारी वृद्धि होगी। 

IT’S OFFICIAL! The first four CH-47F(I) Chinooks are being inducted into the @IAF_MCC today. These advanced multi-mission helicopters will provide unmatched strategic airlift capability to India.
READ: https://t.co/z2JLIn5JOu pic.twitter.com/nAI3EldYDR

— Boeing India (@Boeing_In) March 25, 2019


 

भारतीय वायुसेना ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में 10 फरवरी को अपना पहला सीएच-47एफ (आई) चिनूक प्राप्त किया था।

#Chinook : Induction - 25 Mar 19 -
IAF received its first CH-47F (I) Chinook heavy-lift helicopter on 10 Feb 19 at the Mundra port in Gujarat. On 25 Mar 19, it will be formally inducted into the Helicopter fleet of IAF at Chandigarh.
Photo Courtesy – Boeing India pic.twitter.com/hCfRzGmlmY

— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 25, 2019


 

चिनूक का उपपयोग युद्ध क्षेत्रों में जवानों, तोपों, गोलाबारूद, आपूर्ति व उपकरणों को पहुंचाने के लिए किया जाएगा। 

इसके अलावा इसका उपयोग घायलों को फौरन चिकित्सा मुहैया कराने के लिए भी किया जा सकता है।
 

Full View

Tags:    

Similar News