बेगूसराय में कंटेनर पर लदी 398 कार्टन विदेशी शराब बरामद
बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से पुलिस ने आज कंटेनर पर लदी 398 कार्टन विदेशी शराब बरामद की
By : एजेंसी
Update: 2019-09-13 15:02 GMT
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से पुलिस ने आज कंटेनर पर लदी 398 कार्टन विदेशी शराब बरामद की।
पुलिस ने कहा कि डुमरी गांव में लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़े कंटेनर की तलाशी ली गयी। इस दौरान कंटेनर से हरियाणा निर्मित 398 कार्टन विदेशी बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि कंटेनर से मिले कागजातों के आधार पर शराब माफियाओं का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।