जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 357 नए मामले

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 357 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10513 हो गई है

Update: 2020-07-13 01:14 GMT

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 357 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10513 हो गई है। नए मामलों में 62 जम्मू से और 295 कश्मीर संभाग से है।

राज्य सरकार ने बताया कि कोरोना से 10 मौत हुई जिसमें एक जम्मू से और नौ कश्मीर संभाग से है।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में 84 मरीज ठीक हुए है। पांच जम्मू और 79 कश्मीर संभाग के है।

नियमित मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10513 है जिनमें से 4355 सक्रिय मामले है और 5979 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है तथा 179 की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार 12 जुलाई से अब तक 452455 लोगों के परीक्षण किए गए जिसमें 441942 नमूने निगेटिव पाये गए है।

इसके अलावा अब तक 313152 यात्रियों और मरीजों के संपर्क में आये संदिग्ध व्यक्तियों को निगरानी के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जिसमें से सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं में 37867 व्यक्ति, अस्पताल के क्वारंटीन में 31, अस्पताल के आइसोलेशन में 4,355 और घर में निगरानी में 45354 शामिल हैं। इसके अलावा, 225366 व्यक्तियों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है।

Full View

Tags:    

Similar News