देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 31,787 हुई, अब तक 1008 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,813 मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई

Update: 2020-04-29 22:54 GMT

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,813 मामले सामने आए और 71 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 31,787 तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी यहां बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22,982 है, 7,796 लोगों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और इस वायरस ने अबतक 1,008 लोगों की जान ले ली है।

मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र 9.318 मामलों की संख्या के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात में 3,774 और दिल्ली में 3,314 मामले हैं।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 400 हो गई है, जो सभी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

अन्य राज्य जिन्होंने 2,000 का आंकड़ा पार किया है, वे हैं मध्य प्रदेश (2,561), राजस्थान (2,364), तमिलनाडु (2,058) और उत्तर प्रदेश (2,115)।

आंध्र प्रदेश में 1,332 मामले और 31 मौतें हुई हैं। बिहार, 383 मामले और दो की मौत, हरियाणा में 310 मामले और 3 मौत, जम्मू-कश्मीर में 565 मामले और 8 मौत, कर्नाटक में 532 मामले और 20 लोगों की मौत और केरल ने 486 मामले और 4 मौत दर्ज की हैं।

त्रिपुरा, मिजोरम, पुडुचेरी, मणिपुर, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में 10 से कम मामले सामने आए हैं।

इस बीच, दुनिया भर में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 30 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है और मौतें 200,000 को पार कर गई हैं।

Full View

Tags:    

Similar News