31 लीटर ओडि़शा निर्मित जेब्रा शराब जब्त

जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर को आबकारी विभाग द्वारा ओडि़शा राज्य की अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्रवाई किया है

Update: 2020-10-15 08:08 GMT

महासमुंद। जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर को आबकारी विभाग द्वारा ओडि़शा राज्य की अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्रवाई किया है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा ग्राम डोंगरगांव थाना कोमाखान में नदी किनारे गणपत राउत निवासी ग्राम झिटकी थाना बेलटुकरी जिला नयापारा ;ओडि़शाद्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से एक बोरी में 156 नग जेब्रा छाप ओडि़शा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200 मिली लीटर कुल 31.20 लीटर मदिरा जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित,आबकारी मुख्य आरक्षक  यज्ञशरण शुक्ला, आबकारी आरक्षक मो. इरफान अली एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Full View

Tags:    

Similar News