पूर्वी गाजा में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन में 30 फिलिस्तीनी घायल
पूर्वी गाजा पट्टी और इजरायल सीमा पर शुक्रवार को इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 30 फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल हो गए
गाजा। पूर्वी गाजा पट्टी और इजरायल सीमा पर शुक्रवार को इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 30 फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने कहा कि घायलों में इजरायल सेना द्वारा गोलीबारी में घायल हुए आठ लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा व्यक्ति की हालत गंभीर है और गाजा के एक फोटो पत्रकार को मामूली चोटें आयी है।
शुक्रवार को फिलिस्तानियों ने इजरायल के खिलाफ ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न नामक रैली के दौरान प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सैकड़ों प्रदर्शनकारी पूर्वी गाडा और इजरायल सीमा के पांच अलग-अलग स्थानों पर इकट्ठा हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदशनकारियों ने सीमा पर कांटेदार तारों को काट दिया जबकि जबकि पूर्वी गाजा के साथ सीमा पर तैनात इजरायली सेना बलों पर दर्जनों पत्थर फेंके। सैनिकों ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट का प्रयोग किया।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रदर्शन की शुरुआत से लेकर अबतक 313 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है और 19000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।